|
महंगाई जल्द काबू में होगी: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उम्मीद है
कि बहुत जल्द महंगाई पर काबू कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि
महंगाई अंतर्राष्ट्रीय वजहों से आई है।प्रधानमंत्री ने यह भी
कहा है कि दुनियाभर के बाजारों में खाने-पीने की चीजों और
वस्तुओं के दाम बढ़ रहे हैं और इसका असर घरेलू बाजार पर भी पड़
रहा है।उन्होंने भरोसा जताया कि महंगाई रोकने के लिए जो फैसले
लिए गए हैं उसका असर बहुत जल्द कीमतों पर दिखने लगेगा। उनके
अनुसार महंगाई को रोकने के लिए आगे और भी फैसले लिए जा सकते
हैं।लेकिन वामदल महंगाई के मोर्चे पर सरकार को माफ करने के मूड
में नहीं हैं। वामदलों और यूपीए ने मिलकर सरकार को घेरने की
तैयारी कर ली है।दोनों मिलकर 16 से 23 अप्रैल तक देशभर में
महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं। इसका ब्यौरा
देने के लिए कल दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन किया गया
जिसमें सीताराम येचुरी,
अमर सिंह,
येरन नायडू,
डी राजा जैसे नेता एक मंच पर नजर
आए।येचुरी ने मांग रखी कि बढ़ती महंगाई रोकने के लिए जन वितरण
प्रणाली में दाल,
चीनी समेत 15 आवश्यक वस्तुओं को लाया
जाए,
25 जरुरी वस्तुओं के वायदा सौदे पर रोक
लगाई जाए,
तेल पर सीमा शुल्क और आबकारी शुल्क घटाई
जाए साथ ही पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें भी कम की जाए।
इसके अलावा जमाखोरी करनेवालों के खिलाफ सख्ती बरती जाए।

|
 |