इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 

 

 

 

 

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

कानपुर टेस्टः मुनाफ और पोवार की वापसी

 

 

अहमदाबाद। तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल और मुम्बई के ऑफ स्पिनर रमेश पोवार को कानपुर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। जबकि 16 सदस्यीय टीम से रायबरेली एक्सप्रेस रूद्र प्रताप सिंह को बाहर रखा गया है।दिलीप वेंगसरकर की अध्यक्षता में कल यहां दो घंटे तक चली चयन समिति की बैठक में तीसरे टेस्ट के लिए टीम के बारे में फैसला लिया गया।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड’ (बीसीसीआई) के सचिव और चयन समिति के संयोजक निरंजन शाह ने पत्रकारों के समक्ष भारतीय टीम के सदस्यों के नाम घोषित किए।उन्होंने कहा कि, “कप्तान अनिल कुम्बले और युवा तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा की फिटनेस को लेकर टीम चिंतित है। अंतिम निर्णय लेने से पहले कानपुर में मौजूद दो चयनकर्ता 10 अप्रैल को इन खिलाड़ियों के फिटनेस की जांच करेंगे। इसके बाद टीम के खिलाड़ियों की संख्या 14 तक सिमट जाएगी।उन्होंने बताया कि तीन स्पिनरों के साथ तीसरे टेस्ट मैच में उतरने जा रही टीम में कुम्बले को सहारा देने के लिए रमेश पोवार के रुप में अतिरिक्त स्पिनर को शामिल किया गया है।

टीम इस प्रकार है-


अनिल कुम्बले (कप्तान)
, वसीम जाफर, वीरेन्द्र सेहवाग, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, सौरव गांगुली, युवराज सिंह, मोहम्मद कैफ, महेन्द्र सिंह धोनी, इरफान पठान, हरभजन सिंह, एस श्रीसंत, मुनाफ पटेल, पीयूष चावला, रमेश पोवार और ईशांत शर्मा।

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ