इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 

 

 

 

 

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

होगेनक्कल पर ठंडे पड़े रजनीकांत के तेवर

 

नई दिल्ली : कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच एक बार फिर जोर-आजमाइश की वजह बने होगेनक्कल पेयजल प्रोजेक्ट पर तीखे तेवर दिखाने वाले तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत बैकफुट पर आ गए हैं। इस मसले पर कर्नाटक की खिंचाई करने वाले रजनीकांत को अब अपने बयान की आंच महसूस हो रही है और उनके तेवर ठंडे पड़ गए हैं। इस मुद्दे पर बचाव की मुद्रा में आते हुए रजनीकांत ने कहा है कि मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया और मैंने कुछ गलत नहीं किया है। उन्होंने आगे कहा कि अगर मैंने कुछ गलत कहा हो तो माफी मांगता हूं। पर्दे पर किरदारों में जान फूंक देने वाले इस सुपरस्टार को असल जिंदगी की मुश्किलों से दो-चार होना पड़ रहा है।गौरतलब है कि होगेनक्कल प्रोजेक्ट को लेकर तमिल इंडस्ट्री द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान ऐक्टर रजनीकांत ने जोरदार भाषण दिया था। अपने भाषण में रजनीकांत ने कहा था कि 50 साल पहले कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच होगेनक्कल इलाके में बॉर्डर को लेकर साफ-साफ समझौता हुआ था। अब अगर हम अपनी तरफ के पानी को लेकर कोई प्रोजेक्ट बनाना चाहते हैं , तो किसी को आपत्ति क्यों है। ऐसे लोगों को पीटना नहीं चाहिए। इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया हुई। कर्नाटक में रजनीकांत की फिल्मों पर बैन की मांग उठी , क्योंकि लोगों का मानना था कि रजनीकांत ने कर्नाटक का अपमान किया है। जल्द ही तमिल सुपरस्टार को अपने बयान की तासीर समझ में आ गई। उन्होंने बिना देर किए पूरे मामले से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। रजनीकांत ने सफाई देते हुए कहा कि मैंने ऐसे लोगों को पीटने के लिए कहा था , जो बसों में आग लगाकर और फिल्मों के प्रदर्शन को रोककर शांति भंग कर रहे हैं। रजनीकांत ने पूछा कि क्या वह गलत था। रजनीकांत ने आगे कहा कि अगर मैंने कुछ गलत किया है , तो मुझे माफी मांगने से भी गुरेज नही है।

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ