ढाका:
बांग्लादेश की अंतरिम
सरकार ने कोलकाता-ढाका यात्री रेलसेवा के प्रस्ताव को मंजूरी
दे दी है और यह मैत्री
एक्सप्रेस रेलसेवा14
अप्रैल से शुरू किए
जाने की संभावना है। अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार फखरुद्दीन
अहमद के प्रेस सचिव
ने बताया कि भारत और बांग्लेदेश रेलसेवा शुरू करने के संबंध
में एक समझौते पर जल्द
ही हस्ताक्षर करेंगे। उन्होंने बताया कि दोनों देश यह रेलसेवा14
अप्रैल से शुरू करने पर सैद्धांतिक रप से
रजामंद है।
इससे पहले रेलवे अधिकारियों ने पिछले हफ्ते द्विपक्षीय बैठक
में
रेलसेवा के विवरण को अंतिम रप दिया। सैय्यद फहीम मुनाइम ने
बताया कि मैत्री
एक्सप्रेस ढाका छावनी स्टेशन से चलेगी तथा दर्शना सीमा से होकर
कोलकाता के चितपुर
स्टेशन तक जाएगी। उन्होंने बताया कि दोनों ओर से शनिवार को
गाड़ी चलेगी और रविवार
को लौटेंगी। ढाका से चलने वाली ट्रेन में418
यात्री सफर कर सकेंगे जबकि कोलकाता से चलने वाली गाडी में366
सीटें होगी। इस538
किलोमीटर यात्रा में418
किलोमीटर का हिस्सा बांग्लादेश तथा120
किलोमीटर का हिस्सा भारत का होगा। यात्रा
में13
से14
घंटे लगेंगे।