पेरिसः
ओलिंपिक मशाल रविवार रात पेरिस पहुंच गई।
चीन के खिलाफ विरोध को देखते हुए पेरिस एयरपोर्ट पर सुरक्षा के
कड़े इंतजाम किए गए
थे।
मशाल का स्वागत
फ्रांस में चीन के राजदूत एम कांग क्वान और पूर्व एथलीट ग्वे
ड्रट ने किया। गौरतलब
है कि तिब्बत में मानव अधिकारों के हनन के विरोध में कुछ संगठन
ओलिंपिक मशाल रिले
में बाधा डाल रहे हैं। लंदन में भी विरोध का सामना करना पड़ा
था।