पेरिस:
फ्रेंच पुलिस के तकरीबन 3 हजार
जवान सोमवार को
पेरिस में ओलिंपिक टॉर्च रिले के दौरान मशाल की हिफाजत करेंगे। मशाल
सोमवार को एफिल
टावर से रवाना होगी। मशाल के विरोध की आशंका के चलते सुरक्षा के पुख्ता
इंतजाम किए
गए हैं।
एक दिन पहले लंदन में ओलिंपिक टॉर्च रिले के दौरान हुई
धक्का-मुक्की को देखते हुए फ्रांसीसी सरकार ने यह कदम उठाया है। गौरतलब
है कि इस
समय ओलिंपिक मशाल यूरोप के अलग-अलग देशों में ले जाई जा रही है। तिब्बत
के मसले पर
चीन के रवैये का विरोध कर रहे तिब्बती मूल के लोग दुनिया भर में
ओलिंपिक का विरोध
कर रहे हैं।