नई दिल्ली।
लाल कृष्ण आडवाणी विवादों में फंसी अपनी आत्मकथा
‘माई
कंट्री माई लाइफ’
को चुनावी हथियार के तौर पर इस्तेमाल
करना चाहते हैं। इसी उद्देश्य से भाजपा ने किताब की बाकायदा
वेबसाइट भी बनाई है। इसके लिए आयोजित कार्यक्रम में आडवाणी ने
सार्वजनिक तौर पर खुद माना की किताब में उनसे गलतियां हुई हैं।
भाजपा के 28वें स्थापना दिवस के मौके पर वेबसाइट
‘माई
कंट्री माई लाइफ डॉट कॉम’
की शुरूआत की गई। इस मौके पर आडवाणी ने
साफ कर दिया कि युवा मतदाता उनके निशाने पर हैं और वेबसाइट इसी
चुनावी प्रचार का हिस्सा है।वैसे विमाचन के बाद से लगातार ये
आत्मकथा विवादों में है। सबसे पहला विवाद था कंधार अपहरण मामला,
इस मुद्दे पर आडवानी के बयान को उन्हीं
की सरकार के रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस ने गलत बता
डाला।आत्मकथा में शहीद भगत सिंह की फांसी की वजह तक को गलत
लिखा गया है। ताजा मामला पंजाब के एक जीवित वामपंथी नेता को
आत्मकथा में स्वर्गवासी बताए जाने का है।लोगों के सामने पहली
बार आडवाणी ने खुद माना कि वे अपनी गलती पर शर्मिंदा हैं।
हालांकि आडवाणी ने कंधार अपहरण मामले से जुड़े विवाद पर कुछ
नहीं कहा लेकिन पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने सफाई देकर
जिम्मेदारी निभा दी।आडवाणी की आत्मकथा पर विवाद बढ़ता ही जा
रहा है। जार्ज फर्नांडिस और फारुक अब्दुल्ला के बाद अब
समाजवादी पार्टी के महासचिव ने किताब में मुलायम और आडवाणी की
मुलाकात के उल्लेख पर सवाल खड़े कर दिए हैं।