|
तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. बांधी शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय
के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे
तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी कल
8 अप्रैल को दोपहर एक बजे शासकीय इंजीनियरिंग
महाविद्यालय, जगदलपुर के रजत जयंती
उत्सव के उद्धाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल
होंगे। इस समारोह की अध्यक्षता बस्तर लोक सभा क्षेत्र के सांसद
श्री बलीराम कश्यप करेंगे। डॉ. बांधी महाविद्यालय की स्थापना
के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर
मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी करेंगे। कार्यक्रम में
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्यमंत्री श्री केदार कश्यप,
महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सुश्री लता
उसेण्डी, संसदीय सचिव डॉ. सुभाउ कश्यप,
बस्तर एवं दक्षिण क्षेत्र आदिवासी विकास
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री विक्रम उसेण्डी,
सहित केशलूर विधान सभा क्षेत्र के विधायक श्री
बैदूराम कश्यप, चित्रकोट विधान सभा
क्षेत्र के विधायक श्री लच्छूराम कश्यप,
नगर निगम जगदलपुर की महापौर श्री गीतेश मल्ल
और नगर निगम के सभापति श्री योगेन्द्र पाण्डेय भी उपस्थित
रहेंगे।
रजत जयंती कार्यक्रमों का समापन समारोह
10 अप्रैल को लोक सभा सांसद श्री बलीराम कश्यप
के मुख्य आतिथ्य और संसदीय सचिव डॉ. सुभाऊ कश्यप की अध्यक्षता
में अपरान्ह तीन बजे आयोजित किया जाएगा।

|
 |