|
छत्तीसगढ़ के
19 एकीकृत आदिवासी विकास परियोजनाओं में विकास
कार्यों के लिए 39 करोड़ 89
लाख रूपये स्वीकृत
छत्तीसगढ़ के सभी
19 एकीकृत आदिवासी विकास परियोजनाओं में विकास
कार्यों के लिए 39 करोड़ 89
लाख रूपये की राशि स्वीकृत किए गए है। इस राशि
की स्वीकृति 2007-08 में विशेष
केन्द्रीय सहायता मद के अन्तर्गत की गई है। इस राशि से विभिन्न
परियोजनाओं में 1652 विकास व निर्माण
कार्य कराये जा रहे है।आदिम
जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के अधिकारियों ने आज यहां
बताया कि राज्य की सभी
19 एकीकृत आदिवासी विकास परियोजनाआें में आदिम
जाति तथा अनुसूचित जाति वर्ग के विकास के लिए 2007-08
में विशेष केन्द्रीय सहायता मद के अन्तर्गत
39 करोड़ 89 लाख
रूपये की स्वीकृति दी गई है। इस राशि से विभिन्न परियोजना
क्षेत्रों में 1652 विकास कार्य कराये
जा रहे है। इनमें से नारायणपुर परियोजना में एक करोड़ 42
लाख 62 हजार रूपये
राशि से 55 कार्य,
कोण्डागांव में 2 करोड़
38 लाख 16 हजार
रूपये की राशि से 111 कार्य जगदलपुर
में 3 करोड़ 18
लाख 22 हजार रूपये की राशि से
191 कार्य,
भानुप्रतापपुर में 2 करोड़ 6
लाख 26 हजार रूपये की
राशि से 119 कार्य,
दंतेवाड़ा में 1 करोड़
42 लाख 61 हजार
रूपये की राशि से 87 कार्य,
कोंटा (सुकमा) में 1
करोड़ 40 लाख 92
हजार रूपये की राशि से 106 कार्य,
बीजापुर में 1 करोड़
48 लाख 35 हजार रूपये
की राशि से 26 कार्य,
गरियाबंद में 1 करोड़
23 लाख रूपये की राशि से 26
कार्य, डौंडीलोहारा
में 1 करोड़ 45
लाख 87 हजार रूपये की राशि से
65 कार्य तथा राजनांदगांव परियोजना में
1 करोड़ 68 लाख
79 हजार रूपये की 28
विकास तथा निर्माण कार्य कराये जा रहे हैइसी
प्रकार एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना बैकुण्ठपुर में
1 करोड़ 94 लाख रूपये
की राशि से 101 कार्य,
कोरबा में 3 करोड़
20 लाख 54 हजार
रूपये की राशि से 73 कार्य,
अम्बिकापुर में 3 करोड़
35 लाख 24 हजार
रूपये की राशि से 172 कार्य,
सूरजपुर में 2 करोड़
17 लाख 73 हजार
रूपये की राशि से 61 कार्य,
रामानुजगंज में 2 करोड़
32 लाख 43 हजार
रूपये की राशि से 50 कार्य,
गौरेला में 2 करोड़
11 लाख 99 हजार
रूपये की राशि से 100 कार्य,
जशपुर में 2 करोड़
87 लाख 86 हजार
रूपये की 157 कार्य,
धरमजयगढ़ में 3 करोड़
12 लाख 49 हजार
रूपये की राशि से 96 कार्य तथा एकिकृत
आदिवासी विकास परियोजना नगरी में 1
करोड़ एक लाख 74 हजार रूपये की
28 निर्माण व विकास कार्य कराये जा रहे है। इन
कार्यों में विभिन्न एकीकृत आदिवासी विकास परियोजनाओं द्वारा
714 कार्य पूर्ण करा लिए गए तथा शेष
कार्य प्रगति पर है।

|
 |