इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 

 

 

 

 

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

राष्ट्रीय वेतन बोर्ड के सदस्य सचिव का छत्तीसगढ़ दौरा

 

श्रमजीवी पत्रकारों सहित समाचार पत्रों के अन्य कर्मचारियों के लिए गठित राष्ट्रीय वेतन बोर्ड के सदस्य सचिव श्री के.एम.साहनी कल 08 अप्रैल को जिला मुख्यालय कोरबा और नौ अप्रैल को राजधानी रायपुर में समाचार पत्रों के मालिकों, श्रमजीव पत्रकारों और गैर श्रमजीवी पत्रकारों की बैठक लेकर मणिसाना वेतन बोर्ड की सिफारिशों के क्रियान्वयन के संबंध में विचार-विमर्श करेंगे। कोरबा में यह बैठक राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एन.टी.पी.सी.) के प्रशासनिक भवन में कल 08 तारीख को शाम चार बजे आयोजित की गयी है। रायपुर में यह बैठक अगले दिन नौ अप्रैल को शाम चार बजे रायपुर के मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब में शाम चार बजे आयोजित की जाएगी। राज्य सरकार के श्रम विभाग ने छत्तीसगढ़ के सभी समाचार पत्र मालिकों, श्रमजीवी पत्रकारों और समाचार पत्रों से संबंधित अन्य कर्मचारियों के प्रतिनिधियों से बैठक में शामिल होने की अपील की है। राष्ट्रीय वेतन बोर्ड के सदस्य सचिव श्री साहनी (सेवा निवृत्त आई.ए.एस.) 07 अप्रैल की शाम जेटएयरवेज के विमान द्वारा रायपुर पहुंचकर यहां रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सवेरे कार द्वारा कोरबा जाएंगे और वहां से 9 तारीख को रायपुर लौट आएंगे। श्री साहनी 10 अप्रैल को यहां से इंडियन एयरलाईस के विमान द्वारा नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ