मौत के सौदागर
टिप्पणी के
विषय में
सोनिया
ने आज जवाब दे दिया…
नयी दिल्ली । विवादास्पद मौत के सौदागर
टिप्पणी के बारे में चुनाव आयोग द्वारा जारी नोटिस का कांग्रेस
अध्यक्ष सोनिया
गांधी ने आज जवाब दे दिया।
अभी यह पता नहीं चल पाया है कि सोनिया ने अपने जवाब
में क्या सफाई दी है। लेकिन उनकी इस टिप्पणी की व्याख्या को
लेकर कांग्रेस में ही
अलग अलग धारणा प्रकट की गई हैं। कभी कहा गया कि सोनिया ने मोदी
को ही मौत का सौदागर
कहा था तो कभी कहा गया कि सोहराबुद्दीन को फर्जी मुठभेड़ में
मारने वालों के लिए इस
मुहावरे का प्रयोग हुआ था। इसके बाद पार्टी ने कल स्पष्टीकरण
दिया कि सोनिया ने
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को नहीं बल्कि उन्हें
ध्यान रखते हुए पूरे
राज्य प्रशासन के बारे में यह टिप्पणी की थी।
कांग्रेस ने अपनी अध्यक्ष और मोदी
की टिप्पणियों को एक समान बताए जाने का कड़ा विरोध करते हुए
दावा किया है कि पार्टी
की नेता की आ॓र से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हुआ है
क्योंकि वह केवल राज्य
सरकार की असफलताओं का जिक्र कर रही थीं। कांग्रेस महासचिव
दिग्विजय सिंह और भाजपा
नेता विजय कुमार मल्होत्रा को भी आयोग ने नोटिस जारी किए हैं।