इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

कुछ नई बात भारतीय क्रिकेंट कंन्ट्रोल बोंर्ड की..

 

बेंगलुरू। क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों को उनके आपत्तिजनक बर्ताव के लिए प्रतिबंधित किया जाना क्रिकेट जगत के लिए नया नहीं है। लेकिन अगर क्रिकेट अधिकारियों द्वारा खेल पत्रकार को उसके गलत बर्ताव के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाए...तो यह अपने आप में नई बात है।

ऐसा ही कुछ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने किया है।

पिछले एक दशक से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में फ्री-लांसर पत्रकार के तौर पर काम करने वाले अजय नायडू पर उनके गैरजिम्मेदाराना बर्ताव के लिए बोर्ड ने उनपर प्रतिबंध लगा दिया है।

असल में नागपुर के इस पत्रकार को एक छोटा-सा मजाक बहुत भारी पड़ गया है।

रविवार को अजय नायडू ने प्रेस बॉक्स में आधिकारिक स्कोरर को एक चिठ्ठी सौंपकर यह घोषणा करने को कहा कि पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं और इस संबंध में द्रविड़ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। दिलचस्प बात है कि इस चिठ्ठी पर भारतीय टीम के यात्रा सहायक रसेल राधाकृष्णा के हस्ताक्षर थे।

बीसीसीआई ने इस पूरे मामले की छानबीन की और उसे पता चला कि नायडू ने उस चिठ्ठी पर रसेल राधाकृष्णा के फर्जी हस्ताक्षर किए हैं।

इस पूरे वाकये के बाद बीसीसीआई ने नायडू पर प्रतिबंध लगाने का फैसला कर लिया।

इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बीसीसीआई ने कहा
, “नायडू द्वारा की गई इस हरकत की हम कड़ी निंदा करते हैं। उनकी इस हरकत से द्रविड़ को काफी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी है। भविष्य में इस तरह के गैरजिम्मेदाराना वाकये न हो, इसलिए हमने नायडू पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। अब उन्हें बोर्ड से जुड़े किसी भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ