|
फिल्म ‘कर्ज’
के रीमेक में अभिनय कर रहे हिमेश
पहली बार बगैर टोपी के..
मुम्बई।
आखिरकार फिल्म
‘कर्ज’
के रीमेक में अभिनय कर रहे हिमेश
रेशमिया के लुक का राज खुल ही गया। वह पहली बार इस फिल्म में
बिना कैप लगाए सिर के बालों के साथ नजर आने वाले हैं। जी हां,
अभिनेता इस फिल्म में एकदम नए रूप में
और अपनी ट्रेडमार्क कैप के बिना नजर आएंगे।
निर्माता भूषण कुमार और किशन कुमार तथा निर्देशक सतीश कौशिक की
फिल्म
‘कर्ज’
में हिमेश रेशमिया के साथ उर्मिला
मातोंडकर,
गुलशन ग्रोवर,
डैनी डेंजोंग्पा और रोहिणी हट्टंगडी
अभिनय कर रहे हैं। इस रीमेक में हिमेश रेशमिया,
ऋषि कपूर का किरदार निभाते हुए इसमें
अभिनय करने के साथ ही इस फिल्म को संगीत से संवारेंगे और खुद
ही गीत भी गाते हुए नजर आएंगे।
फिल्म की शूटिंग जनवरी माह में शुरु होगी। सुभाष घई की कंपनी
मुक्ता आर्टस द्वारा निर्मित
‘कर्ज’
में मुख्य भूमिका ऋषि कपूर ने निभाई थी।
यह फिल्म उस वक्त की सुपर डुपर हिट फिल्म थी। अब टी सीरीज ने
इसी फिल्म के अधिकार सुभाष घई से खरीदकर उसका रीमेक कर रहे
हैं। मूल फिल्म में ऋषि कपूर के साथ टीना मुनीम व प्रेम नाथ के
अलावा दूसरे कलाकारों ने अभिनय किया था।
हमेशा लार्जर देन लाइफ करने में यकीन रखने वाले हिमेश रेशमिया
अपनी नई फिल्म
‘कर्ज’
को लेकर अभी से दर्शकों के बीच उत्सुकता
के केंद्र बन चुके हैं। ज्योतिष शास्त्र और अंकशास्त्र में
विश्वास रखने वाले हिमेश रेशमिया और भूषण कुमार ने न्यूरोलॉजी
के आधार पर फिल्म
‘कर्ज’
के नाम को अंग्रेजी में लिखते समय एक
नहीं बल्कि चार
‘जेड’
रखे हैं।
हिमेश रेशमिया को लेकर बनाई जाने वाली टी-सीरीज की दूसरी फिल्म
‘कजरारे’
हैं जिसे पूजा भट्ट निर्देशित करेंगी,
जबकि तीसरी फिल्म
‘ए
लव स्टोरी’
को
‘सरफरोश’
से प्रसिद्ध हुए निर्देशक जॉन मैथ्यू मथान निर्देशित करेंगे।
हिमेश रेशमिया अपने लिए 29 के अंक को लकी नंबर मानते हैं। इसी
कारण उनकी इन तीनों फिल्मों का मुहूर्त 29 नवम्बर 2007 को
पैंतालिस मिनट के अंदर किया गया और यह भी न्यूरोलॉजी के आधार
पर ही हुआ।

|
 |