|
 |
मुख्य
पृष्ठ
आंचलिक
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
राजनीति
क्रीडा
समाज
साहित्य
प्रौद्योगिकी
व्यक्तित्व
लोक-अभिरुचि
पर्यटन
फीचर्स
फोटोग्राफ
वीडियो
सदस्य
कैसे
बनें
|
 |
|
|
पाक सिंगर के ना आने से
गुस्साई भीड़ हिंसा पर उतारू हो गई और उसने थियेटर में
तोड़फोड़ की.
नई
दिल्लीः
पाकिस्तानी
पॉप गायक आतिफ असलम के पूर्व निर्धारित एक कार्यक्रम में शिरकत न करने
से यहां
गुस्साई भीड़ हिंसा पर उतारू हो गई और उसने थियेटर में तोड़फोड़ की।
एक
पत्रिका ने अपने प्रकाशन का एक साल पूरा होने के मौके पर थियेटर में एक
म्यूजिकल
इवनिंग का आयोजन किया था जहां असलम को शो करना था। लेकिन उनके नहीं आने
से गुस्साई
भीड़ ने जमकर तोड़फोड़ की। थियेटर में हर तरफ टूटी हुई कुर्सियां,
लाइटें और साउंड
सिस्टम नजर आ रहा था।
एक सीनियर पुलिस अफसर ने कहा कि लोगों ने इस शो के
लिए टिकट खरीदे थे,
लेकिन लाउड स्पीकरों के इस्तेमाल की रात
10
बजे तक की समय सीमा
समाप्त हो जाने के बाद भी गायक के कार्यक्रम पेश करने के लिए नहीं आने
पर लोगों के
सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने स्टेज पर पथराव करना और कुर्सियां
फेंकनी शुरू कर
दीं।

|
 |
|
|
कार्यालय
संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस,
बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875,
ई-मेल- editorins@gmail.com |