|
नवी मुंबई की प्रॉपर्टी पर अमीरों की नजर पड़ी तो
नवी मुंबईः
यहां के बिल्डर्स ने तो दावा किया है
कि इस साल यहां 18
से 20
हजार मकान बेचे गए। लेकिन आंकड़े बताते हैं कि रजिस्ट्रार
के दफ्तर में अब तक सिर्फ
10
हजारों सौदों को ही अमली जामा पहनाया गया है। यानी अगर
कोई बूम है,
तो वह बस संपन्न लोगों को ही फायदा पहुंचा रहा है।
नवी मुंबई चैंबर ऑफ
हाउसिंग के सेक्रेटरी मनोहर शरॉफ ने इस बात पर जोर दिया कि इस
साल की शुरुआत में
धीमा रहने के बाद मार्केट ने तेजी पकड़ी। लेकिन इस बात से किसी
को इनकार नहीं है कि
नवी मुंबई की बेतहाशा महंगी होती प्रॉपर्टी में बहुत ही छोटे
से संपन्न हिस्से की
दिलचस्पी है।
मसलन खरगार में 2
बेडरूम फ्लैट की कीमत
35-42
लाख रुपये तक है। पाम बीच रोड पर इसकी कीमत
90
लाख से
डेढ़ करोड़ तक है। इसलिए कोई हैरत नहीं होनी चाहिए कि यहां
सिर्फ 10
परसेंट मकान
लोगों ने खरीदे हैं।
वाशी में काफी
सालों से रहे वकील राहुल ठाकुर के मुताबिक यह तो सच है कि वाशी,
खरगार या पाम बीच
रोड़ पर मॉल्स और टावर बन गए हैं,
लेकिन इससे घरों की बिक्री पर कोई असर नहीं होगा
क्योंकि हम जैसे प्रफेशनल इतने महंगे प्लॉट अफोर्ड नहीं कर
सकते।

|