इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

सरकार के फैसले का विरोध कर रहे मनसे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां
 

मुम्बईः महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं पर सोमवार को पुलिस ने लाठीचार्ज किया। ये कार्यकर्ता मराठी में लिखे नंबर प्लेट का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के सरकार के फैसले का विरोध कर रहे थे।

पुलिस ने कहा कि सायन सर्कल के पास लगभग 50 मनसे कार्यकर्ताओं ने शाम 4 बजे ट्रैफिक जाम कर दिया। जिससे 15-20 मिनट तक वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। विनोद खोपकर के नेतृत्व में मनसे कार्यकर्ताओं ने महानगर के सभी टोल नाका को समाप्त करने की भी मांग की। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार सायन पुलिस ने मनसे कार्यकर्ताओं को मेन रोड से हटने का अनुरोध किया, पर कार्यकर्ताओं ने हटने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। बाद में सायन पुलिस ने मनसे के 16 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ