ऑस्ट्रेलिया में
2
भारतीय स्टूडेंट्स की मौत
मेलबर्नः
ऑस्ट्रेलिया के
मेलबर्न में ऐंजलसी के पास समुद्र तट पर 2 भारतीय
स्टूडेंट्स की समुद्र में डूबने
से मौत हो गई है।
मेलबर्न में भारतीय वाणिज्य दूतावास की ओर से प्राप्त
जानकारी के अनुसार दोनों स्टूडेंट्स की पहचान 19
साल के प्रदीप सिंह और 22
साल के
अवनीत खुल्लर के रूप में की गई है। प्रदीप डेकिन यूनिवर्सिटी में
कॉमर्स का
स्टूडेंट था जबकि अवनीत महज 12
दिन पहले पढ़ाई के लिए यहां पंहुचा था।
यहां
भारतीय राजदूत की ओर से स्टूडेंट्स के परिजनों को सोमवार को हुई इस
दुर्घटना की
जानकारी दे दी गई है। इनके शव भारत भेजे जाने की व्यवस्था की जा रही
है।