इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

  शाहरूख खान को गैंगस्टर बंटी पांडे से फिरौती के लिए फोन पर धमकी मिली.

 

मुंबई : शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम की सफलता से हुई कमाई में कोई और भी अपना ' हिस्सा ' चाहता है। एक अखबार में छपी खबर के मुताबिक किंग खान को गैंगस्टर बंटी पांडे से फिरौती के लिए फोन पर धमकी मिली है।
खबर के मुताबिक बंटी पांडे ने किंग खान से 2 करोड़ रुपये मांगे हैं। माना जाता है कि बंटी ने यह रकम चुकाने के लिए शाहरुख को फोन पर कई बार धमकी दी है और शाहरुख को धमकाने के लिए बंटी ने 6 गुर्गे भी भेजे थे। यह भी खबर है कि शाहरुख ने इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को दी है।
क्राइम ब्रांच ने इस पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है और गैंगस्टर बंटी पांडे को खोज रही है। पुलिस ने बांद्रा में मौजूद शाहरुख खान के बंगले ' मन्नत ' की सुरक्षा भी बढ़ा दी है।

किंग खान के सेक्रेरेटरी को मुताबिक उन्हें धमकी भरी कॉल या बंगले की सुरक्षा बढ़ाए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। गौरतलब है कि किंग खान को ' दिल तो पागल है ' फिल्म की शूटिंग के दौरान पहले भी अबु सलेम से धमकी मिली चुकी है।

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ