इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

सलमान सबसे महंगे सितारे बनें..

 

सलमान खान ने दो सप्ताह पूर्व श्रीअष्टविनायक सिने विजन की एक फिल्‍म 24 करोड़ रुपए में साइन की थी। अब उन्होंने जी की एक फिल्म के लिए 33.5 करोड़ रुपए की डील साइन कर अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सलमान अब हिंदी सिनेमा के सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाले अभिनेता बन गए हैं।
खबरों के मुताबिक
जी ने उन्हें तीन फिल्मों के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रस्ताव दिया था। लेकिन सलमान ने कहा कि पहले वे एक फिल्म करेंगे, क्योंकि इस फिल्म के रिलीज के बाद उनका मार्केट क्या रहेगा कोई नहीं जानता।
जहां इस साल के शुरुआत में अभिनेता ह्रितिक रोशन ने
ऐडलैब्स के साथ तीन फिल्मों के लिए 35 करोड़ की एक डील साइन की थी। वहीं पिछ्ले सप्ताह करीना कपूर ने बॉलीवुड की ऐश्वर्य राय और प्रियंका चोपड़ा जैसी अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ दिया। अब वे बॉलीवुड की सबसे ज्यादा मेहनाता पाने वाली अभिनेत्री बन गई हैं। जी हां, उन्होंने 3.5 करोड़ रुपए की डील साइन की है। ऐश्वर्य और प्रियंका चोपड़ा अब तक 2 करोड़ मेहनाता पाने वाली अभिनेत्रियों की सूची में ही हैं।
अगर इसे अच्छी बात यह कही जाए कि सिने-जगत में बेशुमार पैसे आ रहे हैं तो इसका काला पक्ष यह भी है कि कलाकारों की कीमत भी ऊंची होती जा रही है। और तो और दूसरे और तीसरे दर्जे के कलाकार भी भारी मेहताने की मांग करते हैं और वह भी ऐसी स्थिति में जब फिल्म के कारोबार के प्रति वे आश्वस्त नहीं होते।
यह और बात है कि बॉलीवुड के खान कलाकार
, अक्षय कुमार और ह्रितिक रोशन जैसे कलाकार जितनी कीमत लेते हैं उनमें कई सारी फिल्में बन सकती हैं।

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ