इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

जहीर, मुनाफ और आरपी फिट हुए

 

बेंगलुरू। ऑस्ट्रेलिया के अहम दौरे से पहले अपने चोटी के तेज गेंदबाजों की चोटों से जूझ रही भारतीय टीम के लिए खुश खबरी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों के मुताबिक तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल, रूद्र प्रताप सिंह और जहीर खान पूरी तरह फिट हो गए है।
उल्लेखनीय है कि आज बेंगलुरू में ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन किया जाना है।
चयनसमिति की बैठक से पहले मुनाफ
, आरपी और जहीर का फिट हो जाना चयनकर्ताओं के लिए राहत की बात है।
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन पहले 5 दिसम्बर को किया जाना था
, लेकिन सभी अहम गेंदबाजों के चोटिल होने के कारण तब टीम का चयन नहीं किया जा सका था और केवल 24 संभावितों का ऐलान किया गया था।
आरपी सिंह और मुनाफ पटेल बेंगलुरू में टीम के साथ ही हैं और फिजियो जॉन ग्लोस्टर उनकी चोटों पर नजर रख रहे हैं।
कहा जा रहा है कि जहीर खान ने बीसीसीआई के डॉक्टर अनंत जोशी की निगरानी में मुम्बई में फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है।
वहीं तेज गेंदबाज अजित आगरकर भी चोट से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक आगरकर एक हफ्ते के भीतर फिट हो जाएंगे।

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ