इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

एस्ट्रॉनॉमी ओलंपियाड में मुम्बई के मेहुल को स्वर्ण
 

मुम्बईः चौमुखी विकास की धारा में बह रहे भारतीयों ने खगोल विज्ञान के क्षेत्र में भी दुनिया को अपना लोहा मनवाया है। खगोल विज्ञान में अनुसंधान को लेकर चल रहे दो अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में 6 भारतीय छात्रों ने देश का झंडा बुलंद किया है। इनमें पहला नाम है मुंबई के मेहुल जैन (17) का, जिन्होंने थाईलैंड में एस्ट्रॉनॉमी एंड एस्ट्रॉफिजिक्स पर चल रहे पहले इंटरनैशनल ओलंपियाड में गोल्ड मेडल पाया है। इसके अलावा दो अन्य सीनियर छात्रों ने भी स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं। जबकि, ताइपे में चल रहे इंटरनैशनल जूनियर साइंस ओलंपियाड में भी तीन भारतीय छात्रों ने रजत पदक पाया है।

मेहुल आईआईटी बॉम्बे में कंप्यूटर साइंस का छात्र है और वह इंडियन मून मिशन के लिए काम करना चाहता है, साथ ही वह देश के इस अभियान में अलग तरीके से पहल करने का भी इच्छुक है। मेहुल के अलावा भुवनेश्वर में डीएवी पब्लिक स्कूल की 12वीं कक्षा के छात्र सौम्याशंत (16) और हैदराबाद में फिटजी जूनियर कॉलेज के छात्र सुब्रमण्यम (16) ने भी इस ओलंपियाड में स्वर्ण पदक पाया है। थाइलैंड में 22 दिसंबर तक चलने वाले इस साइंस ओलंपियाड में कुल 22 देशों के प्रतिभागी शामिल हुए हैं। उधर, ताइपे में चल रहे इंटरनैशनल जूनियर साइंस ओलंपियाड में तकरीबन 44 देशों के प्रतियोगी छात्र शामिल हुए हैं, जिनमें तीन भारतीय छात्रों पवन भारद्वाज, नितेश सिंह और पवन महाथे को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रजत पदक दिया गया है।

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ