इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

बिहार में माओवादियों ने फिर रेल पटरी उड़ाई
 

पटना : प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के सदस्यों ने आज तड़के बिहार के लखीसराय और जमुई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर विस्फोट कर रेल पटरी को उड़ा दिया, जिससे रेलों की आवाजाही बाधित हो गई।

जमालपुर रेल खंड के एसपी विमल कुमार ने बताया कि तड़के करीब 2 बजे नक्सलियों ने लखीसराय जिले में आने वाले क्यूल जमालपुर रेलखंड पर उड़ेन स्टेशन के पूर्वी केबिन से 200 मीटर पूर्व में अप और डाउन दोनों रेल पटरियों को उड़ा दिया।

उन्होनों बताया कि इस घटना में एक रेल पटरी 5 फुट जबकि दूसरी 12 फुट तक क्षतिग्रस्त हो गई है। कुमार ने बताया कि यह घटना रेल पोल संख्या 391 के करीब हुई। इस रूट पर रेल की पटरी उड़ाए जाने से फरक्का एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनें अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर रुकी हुई हैं।

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ