जातिगत
टिप्पणी पर
वीरभद्र की शिकायत ले आयोग पहुंची बीएसपी
धर्मशालाः
बीएसपी ने
पार्टी के खिलाफ कथित जातिगत टिप्पणी पर मुख्यमंत्री वीरभद्र
सिंह और दल के अन्य
कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की है। हाल
में कुल्लू में हुई
कांग्रेस रैली में यह टिप्पणियां किए जाने का इल्जाम है।
बीएसपी अध्यक्ष
मायावती ने चुनाव आयोग को लिखित शिकायत में कहा है कि कांग्रेस
नेताओं ने 6
दिसंबर
को कुल्लू में हुई रैली में हमारी पार्टी के खिलाफ 'अपमानजनक
जातिगत टिप्पणी'
की
थी। इस प्रकार की टिप्पणी से समाज में तनाव फैल सकता है और यह
चुनाव आचार संहिता का
उल्लंघन भी है। इस खत को यहीं से चुनाव आयोग को फैक्स किया गया
है। मायावती इन
दिनों पार्टी के प्रचार के लिए राज्य के दौरे पर थीं।
बीएसपी ने साथ ही
कुल्लू से कांग्रेसी उम्मीदवार राज किशन गौर का पर्चा रद्द किए
जाने की मांग भी की
है। गौर फिलहाल राज्य के कृषि मंत्री हैं। हिमाचल बीएसपी के
नेताओं की शिकायत पर
पुलिस ने भी इस बारे में एफआईआर दर्ज की है।
कुल्लु के डिप्टी कमिश्नर-कम-
रिटर्निंग अफसर,
अभिषेक जैन ने कहा है कि हमने रैली से संबंधित रिपोर्ट और सीडी
राज्य चुनाव आयोग को भेज दी है।