कांग्रेस नेता की लाश मिली,
नाराज भीड़ को हटाने की कोशिश करते हुए पुलिस ने हवाई फाइरिंग
की .
हैदराबादः
स्थानीय
कांग्रेस नेता पोचराम सत्यनारायण के मृत मिलने के बाद शहर के
बाहरी अलियाबाद गांव
में चार लोगों के घरों पर हमला करने वाली नाराज भीड़ को
तितर-बितर करने के लिए
पुलिस ने मंगलवार शाम हवा में गोलियां चलाईं।
पुलिस ने कहा कि अलियाबाद में
तनाव है जहां खुदरा विक्रेता सत्यनारायण को एक खाली पड़े मकान
में लटका पाया गया।
शव की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर खोजी कुत्तों के साथ
पहुंची जो निकट के रमना के
मकान में गए। ग्रामीणों ने उस पर हमला करने की कोशिश की और
उसके घर की खिड़कियों के
शीशे तथा घरेलू चीजें तोड़ दीं।
बाद में नाराज ग्रामीणों ने तीन अन्य के
घरों पर हमला किया जो मृत नेता के राजनीतिक विरोधियों के बताये
जाते हैं। पुलिस ने
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तीन राउंड गोलियां चलाईं।