मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राष्ट्रपति से सौजन्य मुलाकात की
मुख्यमंत्री डॉ.
रमन सिंह ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा
पाटिल से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को
शुभकामनाएं दी तथा छत्तीसगढ़ आने का न्यौता दिया। मुख्यमंत्री
ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के सामाजिक सांस्कृतिक और आर्थिक
विकास को दर्शाती पुस्तिका “
द रोड अहेड
–
छत्तीसगढ़ “की सौजन्य
प्रति भेंट की। सौजन्य मुलाकात के दौरान श्रीमती वीणा सिंह,
आवासीय आयुक्त श्रीमती निहारिका सिंह और
विषेषर् कत्तव्यस्थ अधिकारी श्री विक्रम सिसोदिया भी उपस्थित
थे।