इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

विकास योजनाओं को समय सीमा में पूरा करें नगर पंचायतें-श्री अमर अग्रवाल

 

नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने कहा है कि प्रदेश की नगर पंचायतों में संचालित राज्य प्रवर्तित योजनाओं को समय सीमा में पूर्ण न करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। श्री अग्रवाल ने आज यहां नगर पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही। नगर पंचायत क्षेत्रों में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए श्री अग्रवाल ने झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास योजनाओं की 25 प्रतिशत राशि झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों पर खर्च करने के निर्देश दिए।

 सिहावा भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में श्री अग्रवाल ने प्रदेश के नगर पंचायत क्षेत्रों में संचालित राज्य प्रवर्तित योजनाओं एवं अधोसंरचना विकास योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में गौरव पथ, मुक्तिधाम, खेल मैदान, सरोवर धरोहर, पुष्प वाटिका, व्यावसायिक परिसर आदि योजनाओं की समीक्षा की गई। श्री अग्रवाल ने गौरव पथ योजना को राज्य शासन की महत्वकांक्षी योजना बताते हुए इसका निर्माण बेहतर ढंग से करने को कहा। उन्होंने गौरवपथ में मार्ग विभाजक, नाली तथा स्ट्रीट लाइटें अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने मुक्तिधामों में शेड के साथ-साथ उद्यान विकसित करने के भी निर्देश दिए। श्री अग्रवाल ने नगर निगमों की ही तरह नगर पंचायतों के हर वार्ड में 10 से 30 जनवरी 2008 तक समस्या निवारण शिविर आयोजित कर नागरिकों की बुनियादी समस्याओं का निराकरण तीन दिनों के भीतर करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कर नल कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, निराश्रित पेंशन आदि प्रकरणों का तत्काल निराकरण किया जाए। श्री अग्रवाल ने कहा कि जिन नगर पंचायतों में इंजीनियर नहीं हैं वहां संविदा आधार पर इंजीनियर की नियुक्ति कर ली जाए। बैठक में सचिव नगरीय प्रशासन श्री सी.के. खेतान सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ