कोयलारी सिंचाई व्यपवर्तन के लिए
5.43 करोड़ रूपए मंजूर
राज्य सरकार ने कबीरधाम जिले के विकासखंड कवर्धा में कोयलारी
व्यपवर्तन सिंचाई योजना के लिए पांच करोड़
43 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर
दी है। इस योजना से खरीफ के मौसम में 900
हेक्टेयर अर्थात दो हजार 250
एकड़ के रकबे में किसानों को फसलों के लिए
पर्याप्त पानी मिलेगा। जलसंसाधन विभाग ने यहां मंत्रालय से
प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया है। विभागीय
अधिकारियों को निर्माण प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश
दिए गए हैं।