|
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत छत्तीसगढ़ में अब तक
ग्यारह हजार
150 पुल-पुलियों सहित आठ हजार 752
किलोमीटर सड़कों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया
है। इन पर एक हजार 913 करोड़ रूपए खर्च
किए गए हैं। इस योजना के तहत अब तक सर्वाधिक आठ हजार
924 पुल-पुलियों और सात हजार 370
किलोमीटर सड़कों का निर्माण विगत लगभग साढ़े तीन वर्ष में वर्ष
2004 से अक्टूबर 2007
की अवधि में पूर्ण किया गया है। इनके माध्यम से तीन हजार
647 गांवों को बारहमासी पक्की सड़कों से
जोड़ा जा चुका है।
योजना के तहत प्रारंभ से अब तक राज्य में सड़कों पुल-पुलियों
के लिए तीन हजार
331 करोड़ 17 लाख रूपए
की धनराशि पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मंजूर की जा
चुकी है। छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के अधिकारियों ने
आज यहां बताया कि देश के गांवों को बारहमासी सड़कों के नेटवर्क
से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना केन्द्र सरकार
द्वारा 25 दिसम्बर 2000
से संचालित की जा रही है। जिले को इकाई मानकर
इस योजना पर अमल किया जा रहा है। प्रत्येक जिले में जिला
ग्रामीण सड़क योजना और कोर नेटवर्क तैयार किया गया है। योजना के
तहत पहली प्राथमिकता सामान्य विकासखंडों में एक हजार की आबादी
और आदिवासी विकसखंडों में पांच सौ की आबादी वाली बिना जुड़ी
बसाहटों को दी गई है, जबकि दूसरी
प्राथमिकता में सामान्य विकासखंडों की पांच सौ ज्यादा जनसंख्या
वाले गांवों और आदिवासी विकासखंडों में 250
से अधिक आबादी वाले गांवों को शामिल किया गया
है। तीसरी प्राथमिकता कोर नेटवर्क में शामिल मुख्य ग्रामीण
मार्गों के उन्नयन को दी गयी है। इसके अन्तर्गत इन मार्गों के
डामरीकरण का प्रावधान है। राज्य में इस योजना के क्रियान्वयन
के लिए छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण का गठन किया गया है।
अभिकरण के अधिकारियों ने यह भी बताया कि योजना के प्रारंभ से
अब तक सर्वाधिक 853 किलोमीटर सड़कों और
एक हजार 523 पुल-पुलियों का निर्माण
रायपुर जिला में किया गया है। सड़कों को पूर्ण करने की दृष्टि
से बिलासपुर जिला दूसरे नम्बर है, जहां
822 किलोमीटर सड़कों का निर्माण पूर्ण
कर लिया गया है। दुर्ग जिले में 697
किलोमीटर, राजनांदगांव जिले में
646 किलोमीटर, कोरबा
जिले में 626 किलोमीटर,
सरगुजा जिले में 617
किलोमीटर तथा रायगढ़ जिले में 558
किलोमीटर सड़कों का निर्माण इस वर्ष अक्टूबर माह तक पूर्ण हो
चुका है। कबीरधाम जिले में 533
किलोमीटर, धमतरी जिले में 526
किलोमीटर, कोरिया जिले
में 511 किलोमीटर,
जांजगीर-चाम्पा जिले में 497
किलोमीटर, महासमुंद
जिले में 447 किलोमीटर,
जशपुर जिले में 419
किलोमीटर, बस्तर (जगदलपुर) जिले में
368 किलोमीटर,
उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले में 337
किलोमीटर और दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले में 290
किलोमीटर सड़कों का निर्माण इस दौरान पूर्ण
किया गया है। योजना के तहत राज्य में इन सड़कों पर 11
हजार 150 पुल-पुलियों
का निर्माण किया गया है, जिनमें
सर्वाधिक एक हजार 523 पुल-पुलियों का
निर्माण रायपुर जिले में हुआ है। कोरबा जिले में 931,
राजनांदगांव जिले में 922,
दुर्ग जिले में 811,
जशपुर जिले में 777, कोरिया जिले में
723, सरगुजा जिले में 690,
महासमुंद जिले में 654,
रायगढ़ जिले में 645,
जांजगीर-चाम्पा जिले में 583, बिलासपुर
जिले में 582, कबीरधाम (कवर्धा)
जिले में 502, धमतरी जिले में
500, बस्तर (जगदलपुर) जिले में 469,
उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले में 437
और दक्षिण बस्तर (दंतेवाडा) जिले में 401
पुल-पुलियों का निर्माण इस दौरान पूर्ण हो चुका है।

|
 |