|
ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में मील का पत्थर साबित हो रही
सड़कें
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से छत्तीसगढ़ के हजारों ग्रामों
को पहुंच विहीन ग्रामों के अभिशाप साधन सिध्द हो रही है। इन
सड़कों के बन जाने से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शैक्षिक,
आर्थिक, सामाजिक एवं
संचार आदि विकास का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।
कोरबा जिले में गत चार वर्षों में बसाहटों को बारहमासी सड़कों
से जोड़ दिया गया है। तीन सौ उनतालीस बसाहटों को जोड़ने के लिए
कुल एक सौ छैंसठ सड़कों के निर्माण की स्वीकृति दी गयी जिनकी
कुल लम्बाई
773-35
किलोमीटर है। इन मार्गों में एक हजार इक्यासी
पुल-पुलियों का निर्माण किया जा रहा है। अब तक कुल स्वीकृत
166 सड़कों में से एक सौ सड़कों का
निर्माण कार्य पूर्ण कराया जा चुका है,
इन एक सौ सड़कों की कुल लम्बाई 536.63
किलोमीटर है, जिनमें 675
पुल-पुलियों का निर्माण किया जा चुका है। इन
सड़कों, पुल-पुलियों के निर्माण से अब
तक एक अरब 23 करोड़ का निर्माण रूपए
व्यय किए जा चुके हैं। वर्तमान में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क
योजन के तहत 66 सड़कों का निर्माण कार्य
प्रगति पर जिनकी कुल तम्बाई 236.71
किलोमीटर है। निर्माणाधीन इन मार्गों में 406
पुल-पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है।
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत अब तक कोरबा जिले में
जिन मार्गों का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया है,
उनमें अजगर बहार देवाहरी 55
किलोमीटर लम्बी,
पाली-रतखंडी, कोरबा-श्यांग,
गेवरा-हरदीबाजार-रलिया मुढ़ाली,
कोरबा विकासखंड के चाकामार-शेरवानी,
गढ़उपरोड़ा से लेमरू,
कुल लम्बाई 45 किलोमीटर,
इन सड़कों का निर्माण वर्ष 2004-04
में कराया गया है। गढ़ उपरोड़ा-लेमरू मार्ग
निर्माण कार्य अत्यंत दुरूह कार्य था। इस मार्ग में कई स्थानों
पर घाटियों, पहाड़ियों को काटकर आवागमन
हेतु सड़क निर्माण कराया गया है। इस सड़क के आर.डी. पांच हजार
मीटर में एक स्लैब कल्वर्ट (पुलिया) का निर्माण कार्य भी कराया
गया है, जिसमें चार स्पान,
तीन पीचर और दो एबसमेंट है इस पुलिया की कुल
लम्बाई तीस मीटर है। इसी प्रकार आर.डी.क्रमांक 13200
मीटर में भी एक 45
मीटर लम्बी पुल स्लैब कल्वर्ट का निर्माण कराया गया है। इस पुल
में सात स्पान, 6 पीचर औश्र दो एबसमेंट
है। इस मार्ग के बन जाने से लगभग 30
ग्रामों के 32 हजार से अधिक ग्रामीणें
को आवागमन के लिए बारहमासी साधन मुहैया हो गया है।
इसी प्रकार विकासखंड करतला के ग्राम बांधापाली से पीड़िया,
विकासखंड कोरबा के अंतर्गत कोरकोमा से मदनपुर
मार्ग से भी हजारों ग्रामीणों को आवागमन के लिए सुगम सड़कें
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से उपलब्घ हो गयी है। वर्ष
2005-06 में विकासखंड मुख्यालय पाली से
रतखंड़ी मार्ग का निर्माण कराया गया है। यह मार्ग भी कठिन भौतिक
संरचनाओं, पहाड़,
नाले से होकर बनाया गया है। इस मार्ग के
आर.डभ्. क्रमांक 24775 मीटर में
6 स्पानख् 5 पीचर,
2 एबसमेंट का सिमेंट कांक्रीट पुलिया का
निर्माण कराया गया है। इसी प्रकार इस मार्ग में आर.डी. क्रमांक
32275 मीटर में एक 7
स्पान, 6 पीचर और दो एबटमेंट की पुलिया
का निर्माण कार्य कराया गया है।
कोरबा विकासखंड के अजगरबहार-कछार सड़क निर्माण कार्य भी
2005
में पूर्ण कराया गया है। प्रधानमंत्री ग्राम
सड़क योजना में इन मार्गों के बन जाने से जिले की सैकड़ों
बसाहटों के हजारों ग्रामीणों को विकासखंड जिला मुख्यालय
जाने-आने से बारहमासी आवागमन का साधन उपलब्ध हो गया है।
कोरबा जिले में कुल
741
बसाहटें हैं जो कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क
योजना के दिशा निर्दो के अनुसार किसी भी एक तरफ से बारहमासी
सड़कों से जोड़े जाने हेतु जनसंख्या के आधार पर उपयुक्त पाये गए
हैं। इन सभी 741 बसाहटों को योजना के
तहत सड़कों से जोड़ने प्रस्तावित भी किया गया है। इस योजना के
तहत 2000-2001 से लेकर 2006-07
तक कुल 182 सड़कों की
862.72 किलोमीटर की स्वीकृति प्राप्त
हो गयी है। जिसकी कुल लागत 21040.62
लाख रूपए है। स्वीकृति उपरांत जिले में कुल 63
सड़कों जिनकी लम्बाई 378.98
किलोमीटर है। वर्ष 2007-08
के लिए प्रस्तावित है। इन सड़कों के निर्मित हो
जाने से जिले की 500 से अधिक आबादी
वाली बसाहटों एवं जनजाति बाहुल क्षेत्रों में 242
से अधिक बसाहटों को बारहमासी आवागमन हेतु सड़कों से जोड़ने का
कार्य पूरा हो जाएगा।
इस प्रकार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कोरबा जिले
में
2007-08
तक कुल 1241.69
किलोमीटर लम्बी, 245 सड़कों का निर्माण
कार्य पूर्ण हो जाएगा। इससे जिले की 405
बसाहटों आवागमन के लिए बारहमासी सड़कों से जुड़
जाएगा। इस कार्य के लिए खंडवार योजना प्रस्तावित की गयी है। इस
प्रकार गत चार वर्षों में जिले के कई ग्राम जहां बरसात के
दिनों में पहुंचना मुश्किल था वे अधिकांश ग्राम सड़कों से जुड़
गये हैं। स्वीकृत सड़कों का तेजी से निर्माण कार्य जारी है जिले
में अभी 32 बसाहटें पहुंचविहीन है।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली सड़कों से निकट
भविष्य में कोरबा जिले का कोई भी ग्राम पहुंचविहीन है।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली सड़कों से निकट
भविष्य में कोरबा जिले का कोई भी ग्राम पहुंचविहीन नहीं होगा।

|