इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

ट्रेन से टकराई बस, 17 की मौत
 

मोगा : पंजाब के मोगा जिले में एक रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में एक मिनी बस के आ जाने से कम-से-कम 17 यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बस कॉलेज स्टूडेंट्स तथा टीचर्स को लेकर जा रही थी।

पुलिस के अनुसार बस का ड्राइवर कोहरे के कारण लुधियाना-फिरोजपुर सतलुज एक्सप्रेस को आते हुए नहीं देख पाया और नुचूर चक गांव की क्रॉसिंग पर बस रेल से जा टकराई। यह हादसा अजितवाल और जगरांव स्टेशनों के बीच हुआ। कई घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

उत्तरी रेलवे के जीएम श्रीप्रकाश ने कहा कि हादसा एक चौकीदार तैनाती वाले रेलवे फाटक पर हुआ जिसे ट्रेन के आने के कारण बंद किया गया था। उन्होंने बताया कि ट्रेन के आने के कारण फाटक बंद था और बस बंद फाटक को तोड़ती हुई ट्रेन से जा टकराई।

श्रीप्रकाश ने बताया कि उस समय कोहरा बेहद घना था और दृश्यता सीमा कम होने के कारण शायद बस का चालक ठीक से देख नहीं पाया। स्थानीय एसएचओ जसबीर सिंह ने बताया कि निजी मिनी बस में करीब 30-35 यात्री सवार थे। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ