जलालाबाद में भारतीय वाणिज्य दूतावास के पास विस्फोट
नई दिल्ली:
अफगानिस्तान के जलालाबाद में भारतीय वाणिज्य
दूतावास के पास
गुरुवार रात एक बम विस्फोट
हुआ लेकिन इसमें कोई घायल नहीं हुआ।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कुछ अज्ञात
लोगों ने वाणिज्य दूतावास के पास एक आईईडी फेंका। हमलावरों के
तालिबान का सदस्य
होने का संदेह है। उन्होंने कहा कि भारतीय मिशन के सभी
कर्मचारी सुरक्षित हैं और
मिशन की इमारत को भी कोई क्षति नहीं हुई है।