कीनिया
में
राष्ट्रपति की बीवी ने अफसर को थप्पड़ मारा
नैरोबी:
कीनिया में स्वाधीनता दिवस
समारोह के दौरान गुरुवार को उस समय स्थिति अजीबोगरीब हो गई जब
देश की प्रथम महिला
ने एक अधिकारी को इसलिए एक करारा थप्पड़ रसीद कर दिया क्योंकि
अधिकारी ने उनका
परिचय उनकी सौतन के नाम से करा दिया।
स्थानीय मीडिया की खबरों में बताया
गया कि राष्ट्रपति कार्यालय के एक अधिकारी ने स्वानीधनता दिवस
के उपलक्ष्य में
समारोह में मौजूद सैकड़ों मेहमानों से प्रथम महिला लूसी किबाकी
का परिचय राक्षपति
मवाई किबाकी की दूसरी पत्नी मानी जाने वाली मैरी वाम्बुई के
नाम से करा दिया। इतना
सुनना था कि गुस्से से आगबबूला प्रथम महिला मंच पर अपनी सीट से
उठीं और उन्होंने
अधिकारी के गाल पर झन्नाटेदार झापड़ रसीद कर दिया।
कीनियावासियों का मानना
है कि वाम्बुई तीस साल तक राष्ट्रपति की दूसरी पत्नी के रूप
में रहीं। हालांकि
सरकार की ओर से इस बात का कई बार खंडन किया जा चुका है। 'डेली
नेशन'
की खबरो में
बताया गया कि समारोह कवर कर रहे कैमरामैनों को झापड़ वाला
फुटेज हटाने को कहा गया
है। वैसे लूसी किबाकी इससे पहले एक कैमरामैन को भी झापड़ मार
चुकी हैं।