लंदन ।
पेरिस में 1997
में कार दुर्घटना
में मौत का शिकार हुई चर्चित हस्ती और
ब्रिटेन की राजकुमारी डायना की सौतेली मां ने
कहा है कि डायना अपने प्रेमी डोडी अल
फयाद के प्यार में पागल थी और दोनों जल्द ही
शादी करने वाले थे।
लंदन हाईकोर्ट में कल अपनी गवाही के
दौरान डायना की सौतेली
मां कांटेस स्पेंसर ने ये खुलासा किया।
उन्होंने जज और जिरह कर रहे वकीलों से इस
मौत के रहस्य को जल्द सुलझाने की अपील
की। गौरतलब है कि स्पेंसर मशहूर रोमांटिक
उपन्यासकार बारबरा कार्टलैंड की पुत्री
हैं। डोडी के पिता मोहम्मद अल फयाद ने आरोप
लगाया कि डायना और उनके पुत्र डोडी को
डायना के ससुर राजकुमार फिलिप के इशारे पर
खुफिया एजेंसियों ने मार डाला।