इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

मलयेशिया में विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे हिंदू
 

क्वालालंपुर : मलयेशिया में हिंदुओं ने नस्लीय भेदभाव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रखने का संकल्प लिया है। भारतीय मूल के लोगों के संगठन हिंदू राइट्स एक्शन फोर्स ( हिंदरैफ ) का कहना है कि उसके वरिष्ठ सदस्यों को बिना ट्रायल की गिरफ्तारी के बाद अब उसका मलयेशिया की सरकार से विश्वास उठ गया है।

हिंदरैफ के चेयरमैन पी. व्यथा मूर्ति ने कहा कि वह संगठन के अगले कदम के बारे में वह लंदन में रहकर ही फैसला लेंगे। गौरतलब है कि क्वालालंपुर में 25 नवंबर को हुए प्रदर्शन के सिलसिले में आंतरिक सुरक्षा कानून के तहत 5 भारतीय मूल के लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।

इस बीच , मलयेशिया में गिरफ्तार भारतीय मूल के लोगों के पक्ष में अमेरिका ने आवाज उठाई है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता सीन मैकोर्मेक ने गुरुवार को कहा कि देश में बराबरी की मांग करने वाले हिंदरैफ के सदस्यों के साथ अन्य नागरिकों के समान व्यवहार होना चाहिए तथा उन पर पारदर्शी तरीके से कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात कहने का अधिकार दिया जाना चाहिए।

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ