37
साल के एक व्यक्ति ने गुरुवार
को
स्टॉक एक्सचेंज की
11वीं
मंजिल पर लगाई फांसी
मुम्बईः37
साल के एक व्यक्ति ने गुरुवार
को स्टॉक एक्सचेंज की 11वीं
मंजिल पर फांसी लगाकर खुद को खत्म कर लिया। उसकी लटकती
लाश को दोपहर 12
बजे एक चाय वाले ने देखा और फिर लोगों को सूचित किया।
पुलिस के अनुसार मृतक गजेंद्र मनोहर दलवी एक ब्रोकिंग प्राइवेट
फर्म में
काम करता था। वह इस फर्म में पिछले 15
साल से चपरासी भी था और ड्राइवर भी। माटुंगा
का रहवासी गजेंद्र पुलिस सूत्रों के अनुसार अपनी किसी बीमारी
की वजह से बहुत परेशान
था। संभवत: इसीलिए उसने आत्महत्या की।