मुम्बईः
एक सनसनीखेज
घटना में कुछ अज्ञात लोगों ने गुरुवार की सुबह सायन में एक नई
मारूति जेन कार और एक
पल्सर गाड़ी को जला दिया। यह घटना म्हाडा कालोनी के प्रतीक्षा
नगर में हुई।
इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत फैल गई। गौरतलब है कि करीब
छह महीने
पहले भी इस इलाके में इसी तरह की एक घटना हुई थी।