इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

राहुल महाजन की पत्नी ने मांगा तलाक

 

गुड़गांव । शादी के महज 15 महीनों बाद दिवंगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन के पुत्र राहुल महाजन की पत्नी श्वेता ने गुड़गांव की सत्र अदालत में तलाक के लिए आज अर्जी दायर की है।
श्वेता महाजन ने जिला व सत्र न्यायाधीश रामेंद्र जैन की अदालत में तलाक की याचिका दायर की। उनके साथ उनकी मां और कुछ वकील थे। अदालत ने राहुल महाजन का पक्ष जानने के लिए 24 जनवरी की तारीख तय की है। श्वेता के वकीलों ने संवाददाताओं को बताया कि लंबे समय से दोस्त रहे महाजन दंपति ने परस्पर सहमति से तलाक लेने का फैसला लिया है। राहुल और श्वेता ने विदेश में उड़ान संबंधी कोर्स साथ-साथ किया था और दोनों परिवार एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे। भाजपा के बड़े नेताओं की उपस्थिति में दोनों का विवाह गत वर्ष 29 अगस्त को संपन्न हुआ था। उस समय राहुल मादक द्रव्य मामले में कानूनी लड़ाई का सामना कर रहे थे। मुंबई में प्रमोद महाजन की गोली मारकर हत्या किए जाने के तीन महीने बाद यह समारोह हुआ था। राहुल से जब संवाददाताओं ने उनकी टिप्पणी जाननी चाही तो उन्होंने कहा कि यह आपसी सहमति का मामला है और निजी मामला है। मैं इस पर और बात नहीं करना चाहता हूं। मैंने जो कह दिया, कह दिया। कयासबाजी मेरे शब्दकोश का हिस्सा नहीं है। श्वेता ने इस मुद्दे पर चुप्पी बरकरार रखी। निजी एयरलाइंस में पूर्व पायलट श्वेता ने कहा कि कृपया यह काफी व्यक्तिगत है और इसे रहने दीजिए। मैं इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहती।
महाजन की शादी के कुछ महीनों बाद ही उसमें दिक्कतें पैदा होने की खबर सामने आई थीं, तब मुंबई के एक टेबलायड ने श्वेता की तस्वीरें प्रकाशित की थीं जिसमें उनकी बांह पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे जो संभवत: राहुल द्वारा कथित तौर पर शारीरिक चोट पहुंचाने के कारण हुए थे। पत्नी के तलाक के लिए अदालत पहुंचने के साथ ही राहुल महाजन एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गए हैं। इससे पहले भी कथित तौर पर कोकीन का ज्यादा सेवन कर लेने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। तबियत ठीक होने के बाद दिल्ली पुलिस ने मादक द्रव्य रखने और सेवन के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया था। इस संबंध में उनके खिलाफ मामला चल रहा है।

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ