गंजी गंजा सिंचाई जलाशय के लिए
10.39 करोड़ रूपए मंजूर
राज्य शासन द्वारा राजनांदगांव जिले के विकासखण्ड खैरागढ़ में
गंजी गंजा सिंचाई जलाशय निर्माण के लिए दस करोड़
39 लाख रूपए मंजूर किए गए हैं। जलसंसाधन विभाग
ने यहां मंत्रालय से इसकी प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश जारी कर
दिया है। इस परियोजना के निर्माण से 850
हेक्टेयर के रकबे में खरीफ के दौरान फसलों को
पर्याप्त पानी मिलेगा।