इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

कबीरधाम जिले के 135 गांव सूखाग्रस्त घोषित

 

राज्य शासन ने खरीफ फसल की नजरी आनावारी के आधार पर कबीरधाम जिले की दो तहसीलों के 135 गांवों को सूखाग्रस्त घोषित किया है। इन गांवों में छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 144 के तहत सभी राजस्व वसूली स्थगित की जाएगी। प्रमुख सचिव राजस्व श्री एन.के.असवाल ने बताया कि राज्य शासन ने पूर्व में कोरिया जिले की तीन तहसीलों मनेन्द्रगढ़, बैकुण्ठपुर तथा सोनहत एवं बिलासपुर जिले की मरवाही व पेण्ड्रा रोड तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया है।

 राजस्व विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार एक तहसील के बीस या इससे अधिक ग्रामों के समूह में यदि आनावारी 37 पैसे से कम हो और इस प्रकार के गांव एक सुनिश्चित भौगोलिक क्षेत्र (क्लस्टर) बनते हों तो ऐसे कृषि क्षेत्रों को सूखा प्रभावित माना जा सकता है। इस आधार पर राज्य शासन ने कबीरधाम जिले की कवर्धा तहसील के तीन ग्राम समूह तथा पण्डरिया तहसील के दो ग्राम समूहों के कुल 135 गांवों को सूखाग्रस्त घोषित किया है।

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ