|
राज्य में अब तक साढ़े
9 लाख मीटरिक टन से अधिक धान की खरीदी
छत्तीसगढ़ में एक हजार
333 सहकारी समितियों के 1526
धान खरीदी केन्द्रों में किसानों से समर्थन
मूल्य पर धान खरीदी 01 नवम्बर
2007 से शुरू की गई है। समर्थन मूल्य पर धान
खरीदी 31 जनवरी 2008
तथा लिंकिग में 15
फरवरी 2008 तक होगी। राज्य में धान
खरीदी केन्द्रों के माध्यम से अब तक समर्थन मूल्य पर 9
लाख 79 हजार 379
मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है। इसमें से पांच लाख 25
हजार 871 मीटरिक टन धान एफ.सी.आई. को
तथा एक लाख 87 हजार 614
मीटरिक टन धान कस्टम मिलिंग हेतु मिलरों को दिया गया है।
राज्य में धान खरीदी अभियान के तहत समर्थन मूल्य पर प्रदेश के
10 लाख से अधिक किसानों का लगभग चालीस लाख
मीटरिक टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। राज्य
में जैसे-जैसे धान की कटाई-मिंजाई में तेजी आ रही है,
उसी के अनुरूप धान खरीदी केन्द्रों में आवक भी
बढ़ रही है।
धान खरीदी अभियान के तहत रायपुर जिले में अब तक सबसे अधिक दो
लाख
61 हजार 15 मीटरिक टन
धान खरीदी गयी है। इसी प्रकार महासमुंद में एक लाख 45
हजार 73 मीटरिक टन,
धमतरी में एक लाख 19
हजार 106 मीटरिक टन,
दुर्ग में एक लाख 62
हजार 478 मीटरिक टन,
राजनांदगांव में 55
हजार 149 मीटरिक टन,
कवर्धा में 6 हजार
966 मीटरिक टन,
बिलासपुर में 58 हजार 713
मीटरिक टन, कोरबा में
तीन हजार 212 मीटरिक टन,
जांजगीर-चाम्पा में 44
हजार 101 मीटरिक टन,
रायगढ़ में 64 हजार
419 मीटरिक टन,
जशपुर नगर में दो हजार 109 मीटरिक टन,
अम्बिकापुर में 16
हजार 694 मीटरिक टन,
कोरिया में दो हजार 432
मीटरिक टन, कांकेर में 25
हजार 674 मीटरिक टन,
जगदलपुर में 12 हजार
317 मीटरिक टन तथा दंतेवाड़ा जिले में
921 मीटरिक टन धान खरीदा गया है।

|
 |