इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

रेहर नदी पर एनीकट निर्माण के लिए 16.88 करोड़ रूपए स्वीकृत

 

राज्य शासन द्वारा आदिवासी बहुल सरगुजा जिले के विकासखंड सूरजपुर में रेहर नदी पर एनीकट निर्माण के लिए लगभग सोलह करोड़ 88 लाख रूपए की धनराशि मंजूर की गयी है। जलसंसाधन विभाग ने यहां मंत्रालय से इसकी प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया है। इस योजना के तहत सरगुजा जिले में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल को 1500 मेगावाट की बिजली परियोजना के लिए पानी दिया जाएगा। इसके अलावा एनीकट से स्थानीय किसानों को एक हजार 250 हेक्टेयर अर्थात तीन हजार 125 एकड़ के रकबे में सिंचाई सुविधा भी मिलेगी। इसमें से 800 हेक्टेयर में खरीफ और 450 हेक्टेयर में रबी फसलों के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जाएगा। जल संसाधन विभाग द्वारा एनीकट निर्माण पर व्यय की जाने वाली राशि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल की जमा राशि में से जल आपूर्ति की देय राशि के रूप में समायोजित की जाएगी। विभागीय अधिकारियों को निर्माण प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ