इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

जंगलवार फेयर कॉलेज भवन के लिए 2.89 करोड़ रूपए मंजूर

 

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले में पुलिस कर्मियों और सुरक्षा बलों के प्रशिक्षण के लिए संचालित जंगलवार फेयर कॉलेज का स्वयं का भवन जल्द बनवाया जाएगा। इस भवन के निर्माण के लिए लगभग दो करोड़ 89 लाख रूपए की धन राशि राज्य शासन द्वारा मंजूर की गयी है। भवन निर्माण के लिए निविदाएं भी आमंत्रित की गयी है। पुलिस कर्मचारियों के लिए कांकेर में एक करोड़ 36 लाख रूपए की लागत से 40 मकानों का निर्माण भी प्रगति पर है। राज्य सरकार ने उत्तर बस्तर जिले में विगत चार वर्ष में 94 करोड़ 35 लाख रूपए की लागत से चार नये पुलिस थाना भवनों का निर्माण करवाया है। ये थाना भवन कोरर, दुर्गूकोंदल, कोयलीबेड़ा तथा रावघाट में बनवाए गए हैं। जिला मुख्यालय कांकेर में जनता-पुलिस समन्वय के लिए 15 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण भी पूर्ण कर लिया गया है।

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ