|
 |
मुख्य
पृष्ठ
आंचलिक
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
राजनीति
क्रीडा
समाज
साहित्य
प्रौद्योगिकी
व्यक्तित्व
लोक-अभिरुचि
पर्यटन
फीचर्स
फोटोग्राफ
वीडियो
सदस्य
कैसे
बनें
|
 |
|
|
मुशर्रफ
ने
पाकिस्तान की मौजूदा हालत के लिए अमेरिका को जिम्मेदार
ठहराया..
वॉशिंगटन
:
पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने
पाकिस्तान में मौजूदा नाजुक राजनीतिक हालात के लिए अमेरिका और
अन्य पश्चिमी देशों
को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि अगर आम चुनाव
के बाद भी स्थिति में
सुधार नहीं हुआ तो अस्वीकार्य परिस्थितियों को देखते हुए वह
अपना पद छोड़ देंगे। एक
अमेरिकी चैनल को दिए इंटरव्यू में मुशर्रफ ने कहा कि पाकिस्तान
में मौजूदा राजनीतिक
संकट के लिए बहुत हद तक अमेरिका और पश्चिमी देश भी जिम्मेदार
हैं।
पाकिस्तान पीपल्स पार्टी की अध्यक्ष बेनजीर भुट्टो के साथ
सत्ता समझौते की
प्रगति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा,
'मेरी
किसी के साथ इस तरह की कोई
बातचीत नहीं चल रही है,
हमारा तात्कालिक मकसद स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना है
इसके बाद देखेंगे कि चीजें कैसे आगे बढ़ती हैं,
उन्होंने कहा कि अगर ऐसे हालात बने
जो मेरे लिए स्वीकार्य नहीं हुए तो मैं अपना पद छोड़ना पसंद
करूंगा।'

|
 |
|
|
कार्यालय
संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस,
बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875,
ई-मेल- editorins@gmail.com |