इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

शरीर में बम बांधने का नाटक करने वाले व्यक्ति को 5 घंटे की मशक्कत के बाद शांतिपूर्ण अंत कर दिया गया.
 

न्यू यॉर्क : अमेरिका के राष्ट्रपति पद की प्रबल दावेदार डेमोक्रेटिक पार्टी की हिलेरी क्लिंटन के प्रचार दफ्तर में शुक्रवार को एक फिदायीन घुस आया जिसने दावा किया कि उसने अपने शरीर में बम बांधा हुआ है। उसने एक बच्चे समेत 5 लोगों को बंधक बना लिया लेकिन करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने इस नाटक का शांतिपूर्ण अंत कर दिया।

माना जा रहा है कि 47 वर्षीय ली एल्सिनबर्ग नाम का यह व्यक्ति मानसिक तौर पर बीमार है। ली यहां से 450 किमी दूर रोशेस्टर स्थित इस इमारत में शुक्रवार को घुस आया और दावा किया कि उसने अपने शरीर में बम बांधा हुआ है। उसने एक 6 माह के बच्चे और 3 महिलाओं समेत 5 लोगों को बंधक बना लिया। हालांकि उसने बच्चे और उसकी मां को तत्काल मुक्त कर दिया।

मुक्त की गई महिला इमारत से निकलने के बाद तत्काल पास के स्टोर में गई और वहां से उसने पुलिस को सूचना दी कि क्लिंटन के चुनाव कार्यालय में एक व्यक्ति घुस आया है जो अपने शरीर पर बम बंधे होने का दावा कर रहा है। पुलिस ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ क्योंकि पुलिस ने कार्यालय जाकर इस व्यक्ति को आराम से हिरासत में ले लिया। उसके शरीर पर बम जैसा कुछ नहीं मिला। इस घटना के मद्देनजर हिलेरी ने न्यू हैंपशर राज्य में अपना चुनावी अभियान रोक दिया है और वह अपने चुनाव प्रचार कार्यालय से इस मामले में जानकारी ले रही हैं।

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ