वॉशिंगटन:
चीन ने एक बार फिर अमेरिकी
नौसेना के एक शिप को हांगकांग में दाखिल होने की इजाजत नहीं
दी। अमेरिका के रक्षा
मंत्रालय के एक अधिकारी मेजर स्टीवर्ट अप्टन ने बताया कि चीन
ने एक बार फिर अमेरिका
के एक नौसैनिक शिप यूएसएस रियूबेन जेम्स को हांगकांग में दाखिल
होने की इजाजत नहीं
दी। इस शिप पर तैनात करीब 200
नौसैनिक नए साल की छुट्टियां बिताने के लिए हांगकांग
में जाने वाले थे।
इससे पहले चीन ने पिछले सप्ताह 22
नवम्बर को अमेरिकी
विमान वाहक पोत किट्टी हॉक और 8
अन्य जहाजों को हांगकांग में दाखिल होने की इजाजत
नहीं दी थी। मालूम हो कि इन अमेरिकी शिप्स ने पहले से तय
थैंक्सगिविंग हॉलिडे मनाने
के लिए हांगकांग में दाखिल होने की इजाजत मांगी थी।
चीन ने इसके अलावा
तूफान में घिरे अमेरिका के 2
छोटे नौसैनिक शिप्स यूएसएस गॉर्जियन और यूएसएस
पेट्रियट को भी हांगकांग में दाखिल होने की इजाजत नहीं दी थी।
चीन के इस कदम से ऐसे
कयास लगाए जाने लगे हैं कि चीन ताइवान को अमेरिकी मिसाइल
सिस्टम की बिक्री और
प्रेजिडेंट जॉर्ज बुश और तिब्बत के निर्वासित धर्मगुरु दलाई
लामा की मुलाकात से
नाराज है। हालांकि अमेरिका के चीन के विदेश मंत्री यांग जीची
के साथ एक बैठक में यह
मुद्दा उठाए जाने पर उन्होंने कहा कि अमेरिकी शिप्स को दाखिले
की इजाजत न देना एक
गलतफहमी थी।