इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

फिलिपीन में विद्रोह भड़काने वाले 101 विद्रोही  गिरफ्तार

 

मनीला : फिलिपीन में सरकार गिराने के लिए विद्रोह भड़काने की असफल कोशिश करने वाले 50 सैनिक अफसरों और एक पूर्व उपराष्ट्रपति समेत उनके समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया गया। कुछ विद्रोहियों की तलाश अभी जारी है।

विद्रोहियों ने योजनाबद्ध तरीके से रैलियां निकालीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें राष्ट्रपति के महल तक पहुंचने नहीं दिया। गौरतलब है कि 1986 और 2001 में भी राष्ट्रपति को हटाने की मांग करने के लिए ऐसी ही रैलियां निकाली गई थीं, लेकिन वे रैलियां काफी बड़ी थीं। लिहाजा राष्ट्रपति ग्लोरिआ मैकापागल अरोयो के लिए एक बड़ा संकट टल गया।

उन्हें हटाने के लिए गुरुवार को भी एक प्रयास किया जा चुका है, जब सुनवाई के लिए ले जाए जा रहे 27 विद्रोही सैनिकों ने एक फाइव स्टार होटल पर कब्जा कर लिया था। उन्हें ब्रिगेडियर जनरल डेनिलो लिम का समर्थन भी प्राप्त था, जो पिछले साल किए गए ऐसे ही एक और असफल प्रयास में संदिग्ध हैं। इसके अलावा इन सैनिकों के साथ सेना और विपक्षी दलों के भी दर्जनों समर्थक मौजूद थे। लिम ने एक ज्ञापन जारी किया था, जिसमें अरोयो के इस्तीफे की मांग के अलावा सेनाओं को राष्ट्रपति से समर्थन वापस लेने के लिए कहा गया था।

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ