अमेरिका ने एड्स के खिलाफ संघर्ष में भारत की
जागरूकता की
प्रशंसा की
वाशिंगटन । अमेरिका ने एचआईवी एड्स के
खिलाफ संघर्ष में भारत के प्रयास की
प्रशंसा करते हुए कहा कि वहां विभिन्न
कार्यक्रम सफलतापूर्वक चलाने में उसके
साथ काम करना सौभाज्ञ की बात है।
अमेरिका
के ग्लोबल एचआईवी एड्स संयोजक मार्क
डायबल ने विश्व एड्स दिवस पर व्हाइट हाउस
कांफ्रेंस में कहा कि संयुक्त राष्ट्र
ने भारत संबंधी आंकड़ों में संशोधन कर आधे की
गिरावट दर्ज की है। भारत में कुछ काफी
सफल कार्यक्रम रहे हैं और प्रधानमंत्री सिंह
ने एचआईवी एड्स के लिए संसाधनों की
उपलब्धता में खासी बढ़ोतरी की है। एड्स के खिलाफ
संघर्ष में अमेरिकी सरकार भारत का
विशेषाधिकार प्राप्त सहयोगी थी। उन्होंने यह भी
कहा कि अमेरिकी सरकार तमिलनाडु और
महाराष्ट्र में कई कार्यक्रम चला रही
है।
डायबल ने कहा कि तमिलनाडु में तो वास्तव
में हमने एचआईवी संक्रमण में खासी
गिरावट दर्ज की है। लेकिन हमने जो सोचा
था यह उससे कम है क्योंकि इससे ज्यादा का
अनुमान लगाया गया था।
व्हाइट हाउस ने कहा कि प्रशासन इस घातक
बीमारी से लड़ने के
लिए अतिरिक्त धन और संसाधन मुहैया
कराएगा और इस संबंध में राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू
बुश उप सहारा अफ्रीका का दौरा करेंगे।