इटली में परिवहन हड़ताल ने परिवहन व्यवस्था को पूरी तरह ठप
रखा.
विगत
25
वर्षों में पहली बार इटली
में हो रही परिवहन हड़ताल की वजह से देश
की समूची परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़
गया है। हड़ताल के कारण सौ से अधिक
विमानों की उड़ानें ट्रेनें बसें फेरी और
आपातकालीन सेवाएं रद्द कर देने को मजबूर
होना पड़ा।
हड़ताल का आह्वान करने वाली
यूनियनों के मुताबिक परिवहन विभाग के हर
पांच में से कम से कम चार कर्मचारी इस
हड़ताल में हिस्सा ले रहे हैं। कर्मचारी
वर्ष 2008
के लिए प्रधानमंत्री रोमानो
प्रोदी द्वारा पेश बजट में परिवहन
क्षेत्र के लिये सबसे कम राशि निर्धारित किये
जाने का विरोध कर रहे हंै। इटली के
अखबारों के अनुसार देश में परिवहन क्षेत्र के
सभी वर्ग के लोग इस हड़ताल में पहली बार
हिस्सा ले रहे हैं।
आम लोगों के लिए राहत
की बात है कि उन्हें इस हड़ताल के दौरान
टैक्सी सेवा से वंचित नहीं किया गया है।
टैक्सी चालकों ने इस हड़ताल में दो दिन
तक शिरकत करने के बाद अपनी हड़ताल वापस ले ली
थी।
इस हड़ताल के कारण रोम के मुख्य हवाई
अड्डे से उड़ान भरने वाले
450
से अधिक
विमानों की सेवा रद्द कर देने को विवश
होना पड़ा है। उल्लेखनीय है इससे पूर्व इस तरह
की हड़ताल जर्मनी और फ्रांस में भी देखने
को मिला था।