तमिलनाडु के थेनी मंदिर में उत्सव के दौरान लाठीचार्ज,
40
घायल
तमिलनाडु
के थेनी में एक मंदिर में
उत्सव के दौरान पटाखा चलाने के विवाद पर दलितों और सवर्णों के
बीच आपसी झड़प को
टालने के उद्देश्य से पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसमें कम से कम
40
लोग घायल हो
गए।
पुलिस ने बताया कि दलित स्थानीय मंदिर से चापारम (पालकी) लेकर
आये और सवर्णो
की बस्ती देवथानपट्टी में पटाखा चलाना शुरू कर दिया। उन्होंने
बताया कि पुलिस ने
उन्हें आगाह किया लेकिन इस बीच एक पटाखा एक पुलिसकर्मी के उुपर
गिरा जिससे वह
मामूली रूप से घायल हो गया। इसमें उसकी कमीज और टोपी जल गयी।
पुलिस ने बताया कि
इस घटना की बाबत दुबारा चेतावनी दिये जाने के बावजूद ये लोग
आंधाधुंध पटाखा चलाने
लगे। उनके जलसे को देखने के लिए दूसरे समुदाय के लोग भी
एकत्रित हो गए। गड़बड़ी की
आशंका के चलते पुलिस ने दोनों समूहों को तितर बितर करने के
उद्देश्य से लाठीचार्ज
किया। इस घटना में एक बच्चे का हाथ टूट गया जबकि 39
अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो
गए।
इस बीच पालकी ढो रहे लोग उसे सड़क के बीचोंबीच रख कर लाठीचार्ज
के लिए पुलिस
से माफी मांगने की मांग करने लगे। पुलिस ने बताया कि इस बीच
शीर्ष अधिकारी मौके पर
पहुंच गये औरर् िस्थति को शांत करने का प्रयास किया।