|
संसद में उठा
‘ऐश-अभिषेक’
शादी का मुद्दा
नई दिल्ली। राज्यसभा में आज ऐश्वर्य राय
और अभिषेक बच्चन की शादी का मुद्दा सुनने को मिला। दरअसल इसे
खुद समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने उठाया। जया ने सदन
में कहा,“
मुझसे सर्विस टैक्स के नाम पर पूछा जा
रहा है कि शादी ( ऎश- अभिषेक) में फूल और हार पर कितना खर्च
किया गया,
ब्यूटी-पार्लर पर कितना खर्च किया गया।
ये सच है और इसे मैं सदन के पटल पर रख सकती हूं।
”
सदन में जैसे ही ये मुद्दा जया बच्चन ने उठाया,
सपा के सांसद अमर सिंह ने जया का ये
कहकर साथ दिया कि हां
,
मैं खुद जानता हूं,
सचमुच में इन्हें इस तरह के नोटिस दिए
गए हैं।
दरअसल आज राज्यसभा में वित्त मंत्रालय की सप्लीमेंट्री डिमांड
पर चर्चा हो रही थी उसी समय जया ने ये मुद्दा उठाया।
राज्यसभा के उप-सभापति ने जया से इसके
जवाब में कहा कि ये कानून है और उसके तहत ऐसा होता है।

|